फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने लगीं कैंट बोर्ड चुनाव की सरगर्मी

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट बोर्ड के चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। कुछ वार्डों में संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर जातीय फैक्टर के आधार पर चुनाव मैदान में आने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में सात वार्ड हैं जिसके लिए बोर्ड सदस्यों का चुनाव 11 जनवरी को होगा। इसके मद्देनजर उम्मीदवार अपनी बिसात बिछाने लग गए हैं। आरक्षित तीन वार्डों को छोड़ दें तो सभी चार वार्डों में जातीय फैक्टर महत्वपूर्ण होगा। ये वार्ड 2,4, 5 और 7 हैं। वार्ड-2 में पर्वतीय और वाल्मीकि समाज की संख्या ज्यादा है। ये दोनों ही अपने-अपने समाज के प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। वार्ड-4 में यादव और मुस्लिम वोटों की तादाद अधिक है। इसमें दोनों वर्ग के प्रत्याशी अन्य बिरादरी के सहयोग से अपनी जीत का फैक्टर बना रहे हैं। इसके अलावा वार्ड-5 बिरादरी फैक्टर के लिहाज के सबसे संवेदनशील है। यहां जायसवाल और मुस्लिमों की तादाद लगभग बराबर की है। साथ में थोड़ी बहुत दूसरी बिरादरी के वोट हैं। यहां जो भी प्रत्याशी होंगे उनमें कड़ी टक्कर होने की संभावना रहेगी। वार्ड-7 में पंजाबी, पर्वतीय और वाल्मीकि समाज की आबादी है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबले हो सकता है।
तीन वार्ड रहेंगे आरक्षित
कैंट के तीन वार्डों को आरक्षित किया गया है। इसमें वार्ड-एक और छह महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड-1 में जाट के अलावा मिलीजुली आबादी है। वहीं वार्ड-6 में ईसाई और मुस्लिमों की आबादी है। इन दोनों ही वार्डों में जातीय फैक्टर नहीं बन रहे हैं। जबकि वार्ड-3 में जाटव और वाल्मीकि समाज के लोगों की संख्या अधिक है जो अन्य बिरादरी के वोट के साथ जोड़ बिठा कर अपनी जीत को तय करने का माद्दा रखते हैं। इसलिए यहां जातीय फैक्टर हावी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें