फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़-फायरिंग करने वालों पर रिपोर्ट

Mon, 27 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नई बस्ती में परचून विक्रेता के घर तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले जाटवपुरा के पांच युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके की नई बस्ती में परचून की दुकान चलाने वाले राजेंद्र ने मंदिर में बैठे कुछ युवकों को टोक दिया था। इसी से नाराज होकर शनिवार शाम करीब साढे़ सात बजे इन लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की। साथ ही घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसकर उत्पात मचाया और विरोध करने पर महिलाओं से बदसलूकी की। इन लोगों ने राजेंद्र के भाई कैलाश पर फायरिंग भी की। घटना के विरोध में रात में ही इलाके के तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने जाटवपुरा के अंकित, प्रवेश, संजय, चांद और मानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें