फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन धूल भरी हवा चलेगी, बूंदाबांदी के भी आसार बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अभी बरकरार है। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव जारी हैं। सोमवार को भी दिन में चटक धूप और भीषण गर्मी के बाद शाम को धूल भरे बवंडर उठे। बादल भी छाए रहे, लेकिन बूंदाबांदी या बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय रहनेे की भविष्यवाणी की है। इसके चलते धूप खिलने के बावजूद बादल छाए रहेंगे। धूल भरी हवा चलेगी और बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी संभव है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह हल्की मध्यम हवा चलने के बीच 5.23 बजे सूर्योदय हो गया। थोड़ी देर में ही धूप की तीव्रता बढ़ गई। दोपहर बाद धूप रोजाना की तरह चटक थी। अपराह्न पांच बजे के बाद तक धूप की तीव्रता से गर्मी का प्रकोप बना रहा। शाम को अचानक बादल छा गए और धूल भरे बवंडर उठने लगे। हालांकि कुछ ही देर में यह छंट गए और मौसम साफ हो गया। बूंदाबांदी या बारिश की संभावना धूमिल हो गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अभी बनी हुई है। आगामी दो दिन तक मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी आने और बूंदाबांदी के प्रबल आसार हैं। 16 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। 17 मई से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। धूप की तीव्रता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें