फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन घोटाले के बाद दरोगा सुनील राठी के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की एक और जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिठौरा राशन घोटाले में प्रशासन का कोपभाजन बने दरोगा सुनील राठी अब एक व्यक्ति को घर से उठाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजने के मामले में फंस गए हैं। आरोपी की पत्नी की रिट पर हाईकोर्ट ने इस मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी है। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की रहने वाली गुलफशां खान ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर कहा था कि उसके पति आबिद यार खान को थाना इज्जतनगर के प्रभारी रहे सुनील राठी और सिपाही सलीम खान ने अचानक घर से उठा लाए और उसे एनडीपीएस एक्ट के फर्जी मामले में जेल भेज दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में डीएम को प्रशासनिक जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीएम ने यह जांच सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला को सौंपी है। बता दें कि सुनील राठी रिठौरा राशन घोटाले में में पहले से फंसे हुए हैं। प्रशासनिक जांच में उन पर राशन माफिया की मदद का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें