फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसों को कम करने के लिए 81 होल्डिंग स्थल चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन की तरफ से 81 होल्डिंग स्थल (वाहन खड़ा करने का स्थान) चिह्नित किए गए हैं। यहां वाहन सुरक्षित रूप से खड़े किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कहीं पर वाहन खड़े करने पर उनका चालान किया जाएगा। इस निर्णय के पीछे जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि वाहन चालक एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे पर चिह्नित स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें।
विज्ञापन

इसके तहत सीबीगंज थाना क्षेत्र में छह, मीरगंज में पांच, फतेहगंज पश्चिमी में नौ, इज्जतनगर में 10, भोजीपुरा में तीन, देवरिनया में तीन, बहेड़ी में तीन, फरीदपुर में आठ, फतेहगंज पूर्वी में आठ, हाफिजगंज में तीन, नवाबगंज में छह, कैंट में दो, सुभाषनगर में दो, आंवला में पांच, भमौरा में चार, भुता में एक, बिथरी चैनपुर में चार स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसमें ढाबा, नवीन मंडी, रामलीला ग्राउंड, पेट्रोल पंप आदि को प्रमुखता से लिया गया है।
वर्ष-दुर्घटना-मृतक-घायल
2024-1196-500-1160

2025-951-404-848

हादसों में जान गंवाने वाले ज्यादातर युवासड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, हादसों में जान गंवाने वालों में 18 वर्ष से कम उम्र के छह फीसदी किशोर व बच्चे शामिल हैं। इसमें 18 से 25 वर्ष के 26 फीसदी, 25 से 35 वर्ष के 27 फीसदी, 35 से 45 वर्ष के 20 फीसदी और 45 से 60 वर्ष के 12 फीसदी लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर अनियमित तरीके से वाहनों को खड़ा करने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए प्रमुख सड़कों पर 81 होल्डिंग या पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। इससे इतर वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें