फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंपती ने रची मेजर का मकान कब्जाने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मकान के मूल विक्रय पत्र खो गए तो दंपती ने मेजर के पिता का मकान कब्जाने की कोशिश शुरू कर दी। नगर निगम में मकान मालिक बनकर नाम चढ़वाने चले गए। दंपती के खिलाफ मेजर के पिता ने किला थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मोतीलाल बजरिया निवासी सुभाष चंद्र ने किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह को बताया कि वह इन दिनों अपने बेटे भारतीय सेना में तैनात मेजर निखिल अग्रवाल के घर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सुभाष के मुताबिक, उनका मोतीलाल बजरिया वाला मकान मुन्नी देवी से दान में मिला था। मुन्नी देवी ने यह मकान नीलामी में खरीदा था। तत्कालीन मालिक सतीश चंद्र पर बिजली बिल बकाया होने के कारण यह मकान नीलाम किया गया था।
अब बीस साल बीतने के बाद सतीश ने साजिश कर इसी मकान को अपनी पत्नी शैल अग्रवाल के नाम दान कर दिया। नगर निगम में शैल अग्रवाल का नाम चढ़वाने का प्रयास किया। उनका मूल विक्रय पत्र खोने के कारण सतीश और उसकी पत्नी मकान कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी से मामले की शिकायत की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर सतीश और उसकी पत्नी शैल अग्रवाल के खिलाफ किला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें