फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: बरेली पुलिस लाइन में मंडलायुक्त ने ली परेड की सलामी, जिलेभर में फहराया गया तिरंगा

Fri, 26 Jan 2024 11:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सजावट की गई। मैदान में रंगोली सजाई गई। सुबह करीब नौ बजे मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
Republic Day 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और बरेली जोन कार्यालय पर एडीजी पीसी मीना ने ध्वजारोहण किया। जिलेभर के स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सजावट की गई। मैदान में रंगोली सजाई गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने खुली जीप में परेड की सलामी ली। कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा होने के बावजूद परेड में शामिल जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। परेड के दौरान पूरा मैदान तालियों से गूंजता रहा। जवानों का उत्साह देख दर्शक भी देशभक्ति से सराबोर हो गए।

विज्ञापन

Republic Day 2024 - फोटो : अमर उजाला
बाजार में भी हुए तिरंगामय 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों और आवासीय कॉलोनियों आदि में तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई। महापुरुषों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया गया। बाजार में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। पूर्व संध्या पर लोगों ने दुकानों से तिरंगा, बैज, बैंड और स्टीकर आदि की खरीददारी की। शाम होते ही पूरा शहर तिरंगा रोशनी से जगमग हो उठा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने होटल-ढाबे और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की। एसएसपी के नेतृत्व में शहर में रूट मार्च निकाला गया। एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी अपनी टीम के साथ कोतवाली इलाके में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र बिहारीपुर में रूट मार्च किया। 

संवेदनशील व मिश्रित इलाके में निगरानी व सुरक्षा के लिहाज से अलग व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने 49 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर, 466 हेड कांस्टेबल और 1624 कांस्टेबल समेत 2490 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें