फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हटाया जाएगा हाट बाजार, बेहतर तरीके से बसाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिरकार केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की सिफारिश के बाद कैंट बोर्ड बैकफुट पर आ गया। पूर्व में हाट बाजार हटाए जाने और दुकानों की नीलामी संबंधीप्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद आज अपने ही प्रस्तावों से पीछे हट गया। इसके चलते अब बोर्ड ने हाट बाजार को सुनियोजित तरीके से बसाने का निर्णय किया है तो दुकानों के नीलामी संबंधी प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री के पत्र के अनुसार उनसे वार्ता के बाद ही निर्णय लिए जाने की बात कहकर इसे विचाराधीन रखा है।
विज्ञापन

शनिवार को कैंट बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले हाट बाजार के करीब 50 से ज्यादा दुकानदार बोर्ड ऑफिस पहुंच गए थे। उन्होंने कैंट बोर्ड अध्यक्ष और सदस्यों से उनकी रोजी-रोटी बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वर्षों से सदर बाजार स्टेडियम की ओर तहबाजारी देकर सब्जी बेचने का कारोबार कर रहे हैं। दुकानें हटाने के बाद उनके सामने परिवार की गुजर-बसर की समस्या आ जाएगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की ओर से लिखा पत्र बोर्ड को दिखाया। जिसके बाद कैंट बोर्ड अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों की दुकानदारों के प्रतिनिधियों के साथ करीब घंटे भर तक बहस चली। आखिर में अध्यक्ष ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर हाट बाजार के दुकानदारों को सुनियोजित तरीके से बसाए जाने के लिए स्थल का चयन करने का निर्देश दिया। साथ ही, हाट बाजार का कचरा निस्तारण करने और तहबाजारी नहीं देने के निर्देश दिए।


मंत्री से वार्ता के बाद होगा फैसला
बीआई बाजार, आरए बाजार, सदर बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में संचालित 89 दुकानों के नीलामी संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। जिस पर मीटिंग में मौजूद व्यापारी केएल गेरा, डीके ठुकराल ने अपना पक्ष रखा और केंद्रीय मंत्री गंगवार का पत्र बोर्ड को सौंपा। जिसमें केंद्रीय मंत्री ने दुकान नीलामी के प्रस्ताव पर उनसे वार्ता के बाद ही निर्णय लिए जाने की बात कही थी। मंत्री के पत्र का संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं किया।
विज्ञापन



लाल फाटक टोल का होगा टेंडर
अधूरे लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के चलते घट रही वाहनों की संख्या को देखते हुए अब कैंट बोर्ड नए सिरे से टोल का टेंडर करेगा। 30 जून को पूर्व में हुए ठेके की मियाद खत्म होने के बाद जुलाई माह में नए सिरे से टोल का टेंडर किए जाने का निर्णय किया गया। साथ ही, लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के आने से दो दिनों तक टोल पर वसूली न होने के ठेकेदार के पत्र पर दो दिन ठेके की मियाद बढ़ाए जाने का निर्णय भी बोर्ड ने किया।


इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
कैंट क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने के लिए टेंडर किए जाने, दुकानों के लाइसेंस रिन्यूवल किए जाने, आरओ रिपेयर, कैंटोनमेंट बोर्ड के निवासियों के आवासों की रिपेयरिंग कराए जाने, नक्शा पास कराने, डोर टू डोर कूड़ा उठाने, गार्ड की नियुक्ति किए जाने समेत करीब 16 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उनपर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें