फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं से रेफर महिला की खून की कमी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से शनिवार को एक महिला की खून की कमी से तड़पकर मौत हो गई। डॉक्टरों ने रेफर करते वक्त महिला के परिजन को खून की बोतल थमा दी लेकिन उसे खून नहीं चढ़ाया। इसकी वजह से बदायूं से बरेली लाते हुए रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बदायूं के रहने वाले दिनेश की पत्नी पिंकी की तबियत खराब होने पर उन्हें बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डाक्टरों ने इलाज किया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। पिंकी के शरीर में खून की कमी थी। उसे डाक्टरों ने जिला महिला अस्पताल बरेली रेफर कर एंबुलेंस से भेज दिया और ब्लड की बोतल भी थमा दी। रास्ते में उनकी मौत हो गई। जब परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर बदायूं लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें