फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक चला पुलिस का चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नए साल के आगमन के मद्देनजर सदर और चौक कोतवाली पुलिस ने होटलों और उसके आसपास व प्रमुख स्थानों पर चेकिंग के अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान 40 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

सोमवार शाम सदर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने टीम के साथ टाउनहाल, घंटाघर, खिरनी बाग चौराहा, गोविंदगंज, ओसीएफ ग्राउंड, लाल इमली चौराहा आदि स्थानों पर देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। वहीं चौक कोतवाली प्रभारी राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में बरेली मोड़, केरूगंज, बेरी तिराहा, कच्चा कटरा मोड़ व आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ पर प्वाइंट बनाकर चेकिंग कराई। संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों की तलाशी ली गई। अजीजगंज, केरूगंज के बाजार में जमावड़ा लगाए लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर राज कुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान वाहन चेकिंग भी कराई गई। इसमें 40 वाहन चालकों के चालान किए गए। देर शाम पुलिस ने होटलों पर भी छापामार कार्रवाई की। इस दौरान होटल स्वामियों को कड़ी फटकार लगाई गई, कि यदि किसी को शराब पिलाई तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें