फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की घंटी बजने पर लेखपाल को निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार दोपहर एसएसपी दफ्तर में मोबाइल की घंटी बजने पर एक लेखपाल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। लेखपाल ने इसे अपमान बताते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी लेखपाल रूपेंद्र सिंह शाक्य का कहना है कि वह सोमवार दोपहर एसएसपी दफ्तर गए थे। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसलिए उन्हें एसएसपी अशोक कुमार के सामने पेश होना था। उन्होंने पीआरओ को एक छोटी पर्ची देकर एसएसपी से मिलने का निवेदन किया। पर्ची कार्यालय में जाने के बाद वो भी अंदर चले गए। उसी समय उनके कानूनगो बिल्सी का फोन आ गया। आरोप है कि वह मोबाइल पर बात करता, उससे पहले पुलिस कप्तान ने उसे बाहर निकलवा दिया। रूपेंद्र का आरोप है कि बाहर निकलवाने से उसे अपमान महसूस हो रहा है। उसने डीएम को शिकायती पत्र दिया है, साथ ही अपने संगठन के पदाधिकारियों को बता दिया है। लेखपाल ने संगठन के साथ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल पर जाने की बात कही है।

लेखपाल का एक बार नहीं, दो बार मोबाइल फोन बजा था। हमारे इंस्पेक्टर ने कहा था कि मोबाइल को बंद कर लो या फिर बाहर जाकर बात कर लो। बस यही बात हुई थी। अब उन्होंने इसे क्या समझा, यह हम क्या कह सकते हैं। लोगों में यह खुद ही समझ होनी चाहिए कि किसी कार्यालय में जा रहे हैं तो मोबाइल को साइलेंट मोड पर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें