फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में दोबारा सरकार बनाने के लिए सभी 80 सीटें जिताइए

Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। जिस तरह 2014 में कार्यकर्ताओं ने 73 लोकसभा सीटें जिताकर केंद्र में भाजपा सरकार बनाई। उसी तरह 2019 में सभी 80 लोकसभा सीटें जिताकर दोबारा सरकार बनवाएं। तभी देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री विशेष विमान से सोमवार सुबह नौ बजे बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पर उतरीं। उस समय वह बिना किसी से मिले हेलीकाप्टर से सीधे धारचूला (उत्तराखंड) रवाना हो गईं। धारचूला से रक्षामंत्री की वापसी अपराह्न करीब तीन बजे हुई। हालांकि धारचूला से बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पर उनकी वापसी का समय एक बजे था। निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंची निर्मला सीतारमण ने त्रिशूल एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ चाय पी और लोकसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश विकास और रक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। निरंतर प्रगति के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र में दोबारा सरकार बननी जरूरी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अभी से जुटें और यूपी से लोकसभा की सभी 80 सीटें जिताकर भेजें, ताकि मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। मेयर उमेश गौतम, एडीएम सिटी ओपी वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला और एसपी ट्रैफिक गंगवार ने एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री का स्वागत किया। रक्षामंत्री से मिलने वालों में भाजपा बृजक्षेत्र महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, आदेश प्रताप सिंह, पवन शर्मा, चंचल गंगवार, ज्योति मिश्रा आदि शामिल थे। एयरपोर्ट पर लगभग 30 मिनट रुकने के बाद रक्षामंत्री विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें