सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में माया देवी ने बताया कि उनकी बेटी का पति से विवाद चल रहा है और वह गाजियाबाद में अलग रह रही है। माया देवी पति से चुराकर बेटी को नकदी और जेवर देना चाहती थीं, जिसकी खातिर लूट की कहानी बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। घर में घुसने और निकलने तक माया देवी की बेटी और उसका दोस्त दिखाई दिया। इससे पूरी कहानी स्पष्ट हो गई। लूट की फर्जी कहानी बनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
यह था मामला
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बीडीए कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल के घर लूट हुई है। बताया गया कि सेवानिवृत्त बैंककर्मी की पत्नी और बेटे को नशा सुंघाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर उनको घटना का पता लगा।
संबंधित खबर- Bareilly: सोकर उठे रिटायर्ड बैंककर्मी के उड़े होश, पत्नी के बंधे थे हाथ-पैर और बेटा भी था पास, मामला जान हैरान
एसपी सिटी और एसओजी ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरा मामला साफ हो गया। फुटेज में माया देवी की बेटी और उसका दोस्त दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने माया देवी पर सख्ती बरती। उन्होंने लूट की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।