फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी का करीबी है फरीदपुर गोलीकांड का आरोपी बिलाल, फोटो वायरल

Sat, 06 May 2023 03:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गोलीकांड में 10 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से एक आरोपी बिलाल शेख लल्ला गद्दी का करीबी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
बिलाल शेख और लल्ला गद्दी (वायरल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर कस्बे के ऊंचा मोहल्ले में गोलीकांड का आरोपी बिलाल शेख अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी का भी करीबी है। लल्ला गद्दी के साथ आरोपी का फोटो वायरल हुआ है। वहीं गोलीकांड के फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का ऑर्डर न्यायालय से लेने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की अवैध संपत्ति पर पुलिस बुलडोजर भी चलवा सकती है।

विज्ञापन


मोहल्ला ऊंचा वार्ड सात में सभासद के चुनाव में वोट मांगने को लेकर मंगलवार रात दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए थे। सभासद प्रत्याशी फरहत नाज के पति ताजुद्दीन और उनके भाइयों ने प्रत्याशी सबली के पति और समर्थकों पर गोलियां चला दी। 

तीन लोग छर्रे लगने से और बाकी तीन लाठी-डंडों की मारपीट से घायल हो गए थे। मामले में 10 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश 

आरोपी बिलाल शेख अजहरी और विकारउद्दीन से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वो हाथ नहीं लग रहे हैं। संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस न्यायालय की शरण लेने जा रही है। आरोपियों की कुर्की का आदेश न्यायालय से मिलते ही पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क करेगी। 

आपबीती: पति के छत पर जाते ही दिखे दो लोग...उन्होंने मुंह दबाया, फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं; CCTV से खुलेगा राज

फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि आरोपियों की अवैध संपत्ति चिह्नित कर ली है। अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की अनुमति मिलते ही बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिए जाएंगे। फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने बताया कि लल्ला गद्दी से जुड़े हुए फरीदपुर के लोगों की भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें