फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्घि विनायक में मशाल जुलूस के साथ चैंपियंस लीग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री सिद्घि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में दो दिवसीय चैंपियंस लीग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन अनुपम कपूर ने मुख्य अतिथि डिविजनल रेलवे मैनेजर पूर्वोत्तर रेलवे दिनेश कुमार सिंह का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर, वाइस चेयरमैन सौरभ मेहरोत्रा ने मशाल जलाई।
विज्ञापन

संस्थान के छात्रों ने मशाल लेकर मैराथन किया। इसके बाद डीन मैनेजमेंट हेमंत जोशी ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। चैंपियंस लीग में बरेली रीजन के दस से ज्यादा कालेज ने भाग लिया। इसमें पहले दिन शतरंज, कैरम, क्रिकेट, बॉस्केट बाल, बॉलीबाल और रिले रेस आदि खेलों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। शतरंज में सिद्घि विनायक मैनेजमेंट के राजू को प्रथम, राजश्री कालेज के ईश्वर को द्वितीय और सिद्घि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जगदीश को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके बाद कैरम में तालीक मिर्जा को पहला, राजू को दूसरा और फैजल को तीसरा पुरस्कार मिला। सभी प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल राउंड हुए। अंत में ट्रस्ट के प्रशासक डॉ. रजत महेरोत्रा ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर डॉ. सुधाकर जैन, डॉ. एचएस गंगवार, डॉ. एचएस गंगवार, कोऑडिनेटर अभिनव सक्सेना, शानू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें