केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का आगाज जिला अस्पताल में 23 सितंबर को होने जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत चिकित्सा विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी सुनाया जाएगा।
जिला महिला अस्पताल की मैटरनिटी वार्ड में भव्य आयोजन में 50 लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड दिया जाएगा। योजना से 22 निजी अस्पताल और जनपद के 250 परिवार जुड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी योजना के आगाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1350 बीमारियों के खिलाफ एक परिवार को पांच लाख रुपये तक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। सीएमओ कार्यालय में इन परिवारों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि यह सरकारी की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी योजना है।