जिन कॉलेजों में नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं उनको इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सोमवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस में डीआईओएस को इस बाबत निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों का निरीक्षण करें और उन कॉलेजों को ही केंद्र बनाए जहां नियमित कक्षाएं लगती हैं। इस बार फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं होंगी। एक सप्ताह में परीक्षा कार्यक्रम भी जारी हो जाएगा।
सोमवार को डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंस में बोर्ड परीक्षा और केंद्र निर्धारण संबंधी जानकारी ली। पूछा कि कितने कॉलेजों ने अपने संसाधनों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया। पंद्रह सितंबर तक सभी कॉलेजों में वायस रिकार्डिंग के साथ सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। जहां यह व्यवस्था नहीं होगी उनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा वह कॉलेज भी परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे जहां नियमित कक्षाएं नहीं लगती हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर शासन सख्त है। कॉलेजों को सभी कार्य पंद्रह सितंबर तक पूरा करने हैं।