फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना बड़ा कॉलेज समोसा खाना है तो क्या बाहर जाएं

Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में कैंटीन खुलवाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हंगामा किया। प्रभारी प्राचार्य का घेराव कर जल्द कैंटीन खुलवाने की मांग की। कहा कि इतने बड़े कॉलेज में अगर किसी छात्र को समोसा खाना है तो उसे कॉलेज के बाहर ही जाना पड़ेगा। प्रभारी प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि कैंटीन जल्द खुलवाई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, बरेली कॉलेज में अब तक कैंटीन शुरू नहीं है। गर्ल्स कॉमन रूम (जीसीआर) में कैंटीन चलती है। बताया जा रहा है कि ठेका हो गया है, लेकिन ठेकेदार ने कैंटीन शुरू नहीं की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैंटीन जीसीआर से हटाकर बंद पड़े छात्रसंघ भवन में खुलवाई जाए। हॉस्टल बंद पड़े हैं उनको चालू कराया जाए। ब्वॉयज हॉस्टल दो साल से बंद पड़ा है। गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत जल्द पूरी कराकर उसे शुरू कराया जाए। शौचालय गंदे पड़े हैं उनकी सफाई कराई जाए। मैदान की साफ सफाई, लाइब्रेरी में पर्याप्त किताबें उपलब्ध कराई जाएं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा अनिल ने बताया कि छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। एबीवीपी ने चार दिन का अल्टीमेटम दिया उसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गौरव यादव, मनोज, पवन राजपूत, आशीष, विकास गंगवार, इरफान खान, मोहित खंडेलवाल व तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें