फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन साल में बिजली चोरी के 574 मामले, आरोपियों से होगी 12.57 करोड़ रुपये की वसूली

Fri, 17 Oct 2025 08:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में साल 2023 से अब तक बिजली चोरी के 574 मामले पकड़े गए हैं। इन मामलों में आरोपियों से जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिजली की चोरी शहरी क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर हो रही है। हालांकि, अधिकारियों ने कुछ हद तक बिजली चोरी के मामले पकड़े भी हैं और संबंधित आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है। जिसकी वसूली विभाग नहीं कर पा रहा है। अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल-द्वितीय वर्टिकल ने जिन लोगों से वसूली होनी है, उनके नाम और संबंधित धनराशि की सूची सदर तहसील में भेज दी है। उन्होंने विद्युत चोरी के प्रकरणों में किए गए राजस्व निर्धारण की वसूली में तहसीलदार का सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 से अब तक सदर तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी के कुल 574 मामले सामने आए हैं। जिनसे वसूली के लिए बिजली अधिकारियों ने 12.57 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया है। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार चौहान ने संबंधित लोगों से राजस्व वसूली में सहयोग के लिए आरोपियों के नाम व संबंधित धनराशि के बारे में तहसीलदार को जानकारी दी है। 

साल 2023 में आए सबसे अधिक मामले 
अभियंता के मुताबिक, शहर में पूर्व में 574 व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 के तहत कटिया डालकर बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब उन सभी लोगों से निर्धारित धनराशि की वसूली की जानी है। बिजली चोरी के प्रकरण सबसे अधिक 407 वर्ष 2023 में सामने आए थे। 

विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2024 में बिजली चोरी के मामलों में बड़े स्तर पर गिरावट आई या फिर उनकी अनदेखी की गई। कुल मिलाकर वर्ष 2024 में 104 लोगों को बिजली चोरी करते अधिकारियों ने पकड़ा था। फिर इधर वर्ष 2025 के 10 महीने बीतने वाले हैं और अभी तक बिजली चोरी के 63 मामले ही सामने आए हैं। इन सभी से निर्धारित राजस्व की वसूली की कार्रवाई शुरू हुई है।

इनसे होनी है सर्वाधिक वसूली
बिजली चोरी में संबंधित लोगों के विरुद्ध वर्ष 2023 में निर्धारित राजस्व वसूली में सबसे अधिक 14,64,720 रुपये की वसूली दुर्गानगर काशीनाथ बरातघर के समीप के निवासी अरविंद कुमार सिंह से और 14,46,302 रुपये की वसूली हजियापुर बारादरी के तनवीर उर्फ भोला से होनी है। इसी तरह रोहली टोला बारादरी के अली बहादुर से 12,59,201 रुपये की, कट कुईया गुलाब जिम के पास के शारिक से 11,89,178 रुपये बिजली चोरी के वसूले जाने हैं। 
विज्ञापन

स्वालनगर नवदिया के रहने वाले इरशाद उर्फ निक्की से 10,51,0576 रुपये वसूलने के लिए राजस्व निर्धारित हुआ है। ऐसे ही सालबस्ती पीपलवाला मंदिर बिहारीपुर के विजय सिंह से 8.23 लाख और सुर्खा बानखाना के सुशील शर्मा उर्फ गब्बर से 5.80 लाख रुपये की वसूली होनी है। यह सभी वर्ष 2023 में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए थे।

वर्ष - चोरी के मामले - निर्धारित वसूली
2023 --- 407 --- 8,90,88,706 रुपये
2024 -- 104 --- 2,54,16,098 रुपये
2025 -- 63 --- 1,12,42,800 रुपये
कुल धनराशि -- 12,57,47,604 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें