हाफिजगंज। वाहन का चालान बताकर साइबर ठगों ने एप इंस्टाल करवाकर मोबाइल फोन को हैक कर व्यापारी के दो खातो से 5.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक थाना हाफिजगंज के ग्राम बकैनिया निवासी सरताज अहमद ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मेसेज आया, जिसमें वाहन चालान के बारे में जानकारी दी। उसके बाद ठग ने कॉल करने के बाद एप का लिंक भेजा। उसके बाद उसके फोन को ठग ने हैक कर पांच बार में उसके दोनों अकाउंट से 5.50 लाख रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद