गुड फ्राइडे पर विश्व कल्याण की कामना
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के विभिन्न चर्च में विशेष आराधना हुई। इज्जतनगर के आलोक नगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में प्रभु यीशु मसीह द्वारा सलीब पर कही गई सात वाणियों क्षमा, उद्धार, प्रेम, वंदना, तृष्णा, परिपूर्णता, समर्पण की जानकारी दी गई।
आराधना का संचालन पास्टर विशाल सैमुअल ने किया। बाइबिल का पाठ एल्डर एस जैकब ने किया। विशेष प्रार्थना में चर्च टीम का विशेष सहयोग रहा। पास्टर विलियम सैमुअल ने बताया कि गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के फ्री विल बैप्टिस्ट चर्च, सेंट मैथोडिस्ट चर्च, इंग्लिश मैथोडिस्ट चर्च समेत अन्य सभी चर्चेज में दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक विशेष प्रार्थना की गई। पास्टर ने बताया कि गुड फ्राइडे के साथ ही पिछले करीब 40 दिनों से चल रहे उपवास का भी समापन हो गया। कार्यक्रमों के दौरान भारी तादाद में ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे।