बरेली। भूड़ स्थित आर्य समाज कन्या महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद इकाईयों की स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता भारद्वाज और डॉ. श्यामली सोना ने लक्ष्य ‘कौशल विकास और युवा’ को मुख्य रखते हुए छात्राओं से कर्मठ रहने का आह्वान किया। साथ ही, छात्राओं ने मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसके बाद छात्राओं ने त्रिवटीनाथ मंदिर स्थित मलिन बस्ती एवं जवाहर नगर स्थित मलिन बस्ती की ओर से जागरूकता रैली निकाली। निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं डॉ. मुक्ता, सोनम अरोरा का सहयोग रहा।