बरेली। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने उच्च शिक्षा में आरक्षण के मामले में धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रो. सोमेश यादव ने बताया कि 13 प्वॉइंट रोस्टर संविधान के अनुच्छेद 16/4 संख्यानुपातिक प्रतिनिधित्व के खिलाफ है। ज्ञापन में सभी से संसद में अध्यादेश लाकर 200 प्वॉइंट रोस्टर को बहाल करने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान सुरेंद्र प्रजापति, डॉ. मनोज कुमार सिंह, जसविंदर कौर, वेद प्रकाश वाल्मीकि, प्रताप सिंह, रोशन लाल गंगवार, हरीश गंगवार, डॉ. अतुल कटियार, डॉ. यतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
पांच गरीब कन्याओं का हुआ इज्तिमाई निकाह
बरेली। आवामी खिदमात कमेटी ने रविवार को शाहजहांपुर रोड स्थित प्रधान कार्यालय पर पांच कन्याओं का इज्तिमाई निकाह कराया। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर यार खां नूरी ने बताया कि इज्तिमाई निकाह में ठिरिया निजावत खां की मुमताज का निकाह शाहजहांपुर के इसरत बेग से, किला निवासी फरहा का निकाह हजियापुर के नासिर हुसैन से, फतेहगंज पश्चिमी की यासमीन का निकाह किला छावनी के फईम से, महेशपुरा की परवीन का निकाह किले के मोहम्मद रिजवान से, एजाज नगर गौटिया की नेहा का निकाह स्थानीय निवासी मोहम्मद नदीम के साथ कराया गया। दंपति को गृहस्थी का जरूरी सामान भी दिया गया। सपा के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अताउर रहमान, महामंत्री बिलाल रजा जमाली, इं. अनीस अहमद खां, इं. अय्यूब हसन खां, यामीन अहमद ने शुभकामनाएं दीं।