फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती भूल गईं कि सपा ने उन पर क्या जुल्म किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने सपा-बसपा गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती यह भूल गईं कि देा जून 1995 को समाजवादी पार्टी नेताओं ने उन पर क्या जुल्म किए थे। दोनों ने सत्ता के लालच में गठबंधन किया है लेकिन जनता इस बात को बखूबी समझ रही है। इसलिए भाजपा इस बार लोकसभा की 73 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

बरेली दौरे पर आए प्रभारी मंत्री पाठक विकास कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध सीबीआई जांच पर कहा कि जब भी कोई जांच होती है तो सपा या बसपा नेता परेशान हो उठते हैं और विरोध करना शुरू कर देते हैं। अगर वह दोषी नहीं है तो उनकेा चिंता किस बात की। बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जितनी भी सड़कें बनी हैं, उनकी गुणवत्ता से कोई भी संतुष्ट नहीं है। अब इन सड़कों की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी से न कराकर किसी तीसरी एजेंसी से कराई जाएगी। अब तक सड़कों की गुणवत्ता की जांच केवल पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ही करते थे। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी विधायक को सड़क की जांच नहीं करनी है। बरेली में सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी। विधायक मौके पर जाकर कमेटी की जांच में मदद कराएंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि जिस तरह सामान्य वर्ग को आरक्षण देने के बारे में कोई सोच नहीं सकता था, उसी तरह राम मंदिर निर्माण पर भी सरकार कुछ नया जरूर करेगी, जो अभी लोग सोच नहीं पा रहे हैं। तब राम मंदिर बनाने के लिए हम और आप सभी अयोध्या चलेंगे। कहा कि इस बार कुंभ मेला एतिहासिक होगा। इसमें सीएम ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें