फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से बरेली मंडल शास्त्रीय गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता आरडीए सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। भातखंडे संगीत विद्यापीठ की रजिस्ट्रार मीरा माथुर और उप्र संगीत नाटक अकादमी की संगीत सर्वेक्षिका रेनू श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लखनऊ से आए अतिथियों समेत आकांक्षा और पवन तिवारी को संगीत रत्न की उपाधि से आलोक बनर्जी, अवधेश गोस्वामी, अनूप शर्मा, दीप्ति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बरेली मंडल के सभी जिलों से 23 प्रतिभागी शामिल रहे। मंडल संयोजक डॉ. मदन मोहनलाल ने बताया कि गायन ख्याल तराना में श्रावणी विजेता रहे। वहीं, किशोर वर्ग में अभिषेक, ऋषि मिश्रा, अर्पित अग्रवाल, युवा वर्ग में सिद्धार्थ नेगी, निधि विक्रम, अभिनव दयाल, कथक नृत्य के बाल वर्ग में रिद्धिमा गुप्ता, वैष्णवी व राधिका साहू, आराध्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। तबला के बाल वर्ग में ध्रुव ज्योति सिंह, आरोही प्रथम, द्वितीय, किशोर वर्ग में अपर्णा मिश्रा, युवा वर्ग में हिना साहू विजेता रहे। वायलिन के बाल वर्ग में अभिजोत, किशोर में दीप सिंह, मेंडोलियन के बाल वर्ग में एकसप्रीत, सारंगी के बाल वर्ग में ध्रुव त्रिपाठी, ठुमरी के किशोर वर्ग में कार्तिक सक्सेना विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें