फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी घाट पर डूबे छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चौबारी घाट पर रामगंगा में डूबे दो छात्रों का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका। शाम तक तलाश करने के बाद गोताखोर निराश हो गए तो अभियान रोक दिया गया। सोमवार को फिर उनकी तलाश होगी। दोनों छात्रों का परिवार नदी के किनारे पर ही डेरा डाले पड़ा है।
विज्ञापन

शहर से सटे महेशपुरा ठाकुरान गांव निवासी राजमिस्त्री राजाराम का बेटा आठ वर्षीय सुमित शुक्रवार को गंगास्नान करते वक्त गहराई में चला गया। फिर उसका पता नहीं लगा। रविवार को भी गोताखोरों ने उसकी तलाश की। फतेहगंज पश्चिमी के गांव मढ़ौली निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र भी शुक्रवार को दो साथियों के साथ चौबारी मेले गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में बह गया। तब से उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें