फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे अफसरों के हाथ में फ्लाईओवर शुरू कराने का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई-नैनीताल रोड पर बन रहे फ्लाईओवर निर्माण में रेलवे को भी अपने हिस्से का काम पूरा कराना है। इस काम के तेजी पकड़ने से इस फ्लाईओवर के जनवरी में पूरे हो जाने के आसार दिख रहे हैं। रेलवे को आईवीआरआई रेलवे क्रासिंग की तरफ करीब 60 मीटर लंबा अंडरपास भी बनाना है। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद रेलवे आईवीआरआई क्रासिंग को बंद भी कर देगा लेकिन लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए वैकल्पिक रास्ते के तौर पर अंडरपास बनाने का काम भी इसी से साथ पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

आईवीआरआई से नैनीताल रोड पर आवागमन सुगम बनाने के लिए मार्च 2016 से यहां 973.46 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होना है। इस प्रोजेक्ट में रेलवे का आईवीआरआई क्रासिंग पर अपने हिस्से में आने वाले फ्लाईओवर का काम पूरा करना है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि उन्होंने प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। अवशेष कार्यों में रेलवे का ही बड़ा हिस्सा है। लगातार देरी से यह प्रोजेक्ट जो मार्च में पूरा हो जाना चाहिए था, वह अब तक अधूरा है। राहत वाली बात यह है कि रेलवे और सेतु निगम दोनों के ही इंजीनियरों ने फ्लाईओवर के अधूरे काम को गति दे दी है। इन दिनों नैनीताल रोड पर सेतु निगम सारे पिलर खड़े कर चुका है। बीम डालने सहित आदि काम भी पूरे किए जा रहे हैं। इधर, रेलवे ने क्रासिंग पर काम तेज कर दिया है। इन दिनों पर कई जेसीबी को भी लगा दिया गया है। रेलवे को फ्लाईओवर के साथ ही क्रासिंग के नीचे अंडरपास का भी काम करना है। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि फ्लाईओवर शुरू होने के बाद आईवीआरआई क्रासिंग का गेट बंद जाएगा। वैकल्पिक रास्ते के तौर पर रेलवे का अंडरपास की भी व्यवस्था करनी है। इस प्रोजेक्ट के उप परियोजना प्रबंधक नवाब सिंह ने बताया कि सेतु निगम अपना काफी हद तक पूरा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें