फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताः मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में रविवार को लखनऊ ने मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बरेली की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में दो और कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी, यह सोमवार और मंगलवार के मुकाबलों से तय होगा।
विज्ञापन

शनिवार को मुकाबलों का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। दोनों मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले मैच में झांसी ने चित्रकूट को 2-0 से हराया, हालांकि चित्रकूट ने उसे कड़ी टक्कर दी। झांसी ने पहले हाफ में 1-0 से लीड ली। दूसरे हाफ के आखिरी मिनटों में एक और गोल किया। चित्रकूट के खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन झांसी की रक्षापंक्ति को भेद पाने में कामयाब नहीं हो पाए। लखनऊ और मेरठ की टीमों के बीच भी काफी आक्रामक मुकाबला हुआ। लखनऊ को पहले हाफ में ही मौका मिला जिसे उसने गोल में तब्दील कर लिया। दूसरे हाफ में मेरठ के गोलकीपर की गलती से लखनऊ को लीड मिली। लखनऊ ने यह मुकाबला 2-0 से जीता। सोमवार को देवरिया बनाम फैजाबाद और अलीगढ़ बनाम गोरखपुर मुकाबले होंगे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, सुनील कुमार, सुमित चौरसिया, मुजाहिद अली, मोहन गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें