फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रयागराज गईं 510 बसें...ट्रेनों के लगेज यान, शौचालय में यात्रा कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण पहले से 18 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इस बीच जम्मूतवी में मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। परिक्षेत्र की 510 बसों को प्रयागराज महाकुंभ में सेवाओं के लिए भेज दिया गया है। ऐसे में बाकी ट्रेनों पर दबाव ज्यादा बढ़ गया है। शनिवार को सप्ताह के अंतिम दिन ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी रही। लोगों ने शौचालय और लगेज यान में भी यात्रा की। ट्रेनों की दरवाजों आौर पायदान पर भी यात्री लटके नजर आए।
विज्ञापन

महाकुंभ के कारण बरेली होते हुए प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और हरिद्वार जाने-आने वाली कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। काफी संख्या में यात्री मुरादाबाद, रामपुर, दिल्ली, लखनऊ, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार की यात्रा के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल करते हैं। बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 510 बसों के प्रयागराज जाने के कारण इन रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में ट्रेनों पर दबाव और बढ़ गया है। शनिवार को शनिवार शाम छह बजे 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस जब जंक्शन से चली तो काफी संख्या में यात्री ट्रेन के शौचालयों और लगेज यान में भी घुस गए।
दिव्यांग और महिला कोच में भी आम यात्रियों ने कब्जा कर दिया। सीट के लिए आपाधापी की स्थिति के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को ट्रेन से उतारा। इस कारण ट्रेन 45 मिनट की देरी से चल सकी। यही स्थिति 14242 नौचंदी एक्सप्रेस में भी रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी सीट को लेकर मारामारी की स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन



-
महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी अब कन्फर्म टिकट नहीं
- मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी के शाही स्नान से पहले नियमित के साथ महाकुंभ विशेष ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। शनिवार को बरेली होते हुए गुजरी 04526 बठिंडा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन ठसाठस होकर पहुंची। रविवार को गुजरने वाली 04528 ऊना-फाफामऊ और 04066 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे।


-
अनुबंधित बस मालिकों को नोटिस
बरेली। रोडवेज की 510 बसों के प्रयागराज महाकुंभ में आने के बाद कई रूटों पर समस्या बढ़ने लगी है। परिक्षेत्र में 125 अनुबंधित बसें हैं। इन बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। रोडवेज ने एक सप्ताह पहले ही अनुबंधित बस मालिकों को बसों पर दो-दो चालक उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए थे, लेकिन अब तक 65 बसों के मालिकोें ने ही दो-दो चालक उपलब्ध कराए हैं। ऐसे में सभी अनुबंधित बसों के फेरों को नहीं बढ़ाया जा सका है। रोडवेज ने अब बस मालिकों को नोटिस जारी किया है। हालांकि, निगम के बेड़े में शेष बचीं 197 बसों के फेरों को बढ़ाए जाने से कुछ रूटों पर समस्या कम हुई है। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि अनुबंधित बस मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें