फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मई के अंत तक निगम के बेड़े में शामिल होंगी 50 नई कूड़ा गाड़ियां

Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से मार्च में लगभग 3.24 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गईं 50 नई कूड़ा गाड़ियों की खेप मई के अंत तक शहर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

इस बेड़े के आने से वार्डों में कूड़ा उठान की प्रक्रिया में न केवल तेजी आएगी, बल्कि सफाई कर्मचारियों को भी कार्य करने में सुगमता होगी। इस नई खरीद की एक बानगी के तौर पर बुधवार को एक गाड़ी बरेली पहुंच गई है, इस पर स्वच्छता का विशेष संदेश अंकित किया गया है।
लगभग 6.48 लाख रुपये की लागत वाली प्रत्येक गाड़ी में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए दो विशेष चैंबर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल वेस्ट के लिए एक अलग बॉक्स भी लगाया गया है। नगर निगम के मौजूदा बेड़े में शामिल कई गाड़ियां जर्जर हो चुकी हैं, जिनसे कचरा उठाने के दौरान अक्सर सड़कों पर गंदगी गिरती रहती है। नई गाड़ियों के आने से इस समस्या का पूर्ण समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि इन गाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर शहर के विभिन्न वार्डों में तैनात किया जाएगा। मई अंत तक ये गाड़ियां आ जाएंगी। इससे शहर को गंदगी मुक्त बनाने के अभियान को एक नई रफ्तार मिलेगी। इन गाड़ियों के संचालन से न केवल सड़कों पर बिखरे कूड़े से राहत मिलेगी, बल्कि शहर की सूरत भी बदली हुई नजर आएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें