फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली ने 144 रनों के अंतर से पीलीभीत को दी करारी शिकस्त

Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोहरा रोड स्थित मैदान पर खेली जा रही बरेली मंडल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बरेली ने पीलीभीत की टीम को 144 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

बरेली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। प्रतीक पाल ने नाबाद 51, जबकि कृष्णा शाक्य ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी पीलीभीत की टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम मात्र 89 रनों पर ढेर हो गई। बरेली की ओर से विवान गंगवार, अक्षत पटेल और कार्तिक पांडे ने दो-दो विकेट हासिल किए।

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने मैच के बाद बताया कि अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को बदायूं और पीलीभीत की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज वली खां, कोच ओपी कोहली, सह-सचिव राहुल कपूर, मैनेजर शहजाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें