फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल 61 पैसे और डीजल 49 पैसा सस्ता

Fri, 01 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है। बरेली में पेट्रोल की कीमत 61 पैसे और डीजल की कीमत 49 पैसे कम हुई है। नई कीमतें आधी रात के बाद लागू हो गई हैं। पेट्रोल के नए रेट 67.89 रुपये और डीजल के 56.06 रुपये होंगे। दो महीने में पहली बार कीमतों में कटौती की गई है।
विज्ञापन

उधर, इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा है कि दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत इस कटौती के बाद 64.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.70 रुपये प्रति लीटर हो गई। इससे पहले 16 जून को पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पहली मई के बाद पेट्रोल की कीमत में चार बार बढ़ोतरी की गई जिससे इसकी कीमत में प्रति लीटर 4.52 रुपये का इजाफा हुआ। इसी प्रकार डीजल की कीमत भी 7.72 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी। एजेंसी
विज्ञापन

पेट्रोल 
पुराने रेट 68.50 रुपये
नए रेट  67.89
डीजल
पुराने रेट 56.55 रुपये
नए रेट   56.06
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें