फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ के लिए 430 रोडवेज बसे तैयार, जनवरी के पहले सप्ताह से रवानगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ के लिए बरेली परिक्षेत्र की 430 रोडवेज बसें लगभग तैयार हैं। जनवरी के पहले सप्ताह से बसों की रवानगी शुरू हो जाएगी। इससे पहले चालक-परिचालकों के साथ तकनीकी कर्मचारियों का ड्यूटी शेडयूल तैयार किया जा रहा है। प्रयागराज में बरेली रीजन ने अस्थाई वर्कशॉप बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के लिए बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 430 बसों का आवंटन किया गया है। इन बसों को रंगरोगन करने के साथ-साथ छोटी से छोटी कमियों को भी दूर किया गया है। प्रयागराज महाकुंभ में बरेली परिक्षेत्र की ओर से एआरएम का काम एआरएम पीलीभीत पवन श्रीवास्तव देखेंगे। चारो डिपो से एक-एक फोरमैन और चार-चार तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती प्रयागराज के अस्थाई वर्कशॉप में की जाएगी। चारो डिपो के वर्कशॉप से सेवा प्रबंधक ने तकनीकी कर्मचारियों का ड्यूटी शेड्यूल मांगा है। सेवा प्रबंधक ने बताया कि सभी 430 बसें तैयार हैं। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक यह बसें प्रयागराज महाकुंभ में सेवाएं देंगी। कुछ बसों को शटल सेवा की रूप में भी चलाया जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बसों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें