फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में शूट हुई फिल्म में जलवा दिखाएंगे शहर के पांच कलाकार

विज्ञापन
फ‌िल्म - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बरेली के कलाकार जल्द रिलीज हो रही फिल्म ‘मैं और तू ... प्यार किए जा’ में नजर आएंगे। बहेड़ी के गांव उनैनी जागीर में फिल्म की शूटिंग की गई है। छोटे बजट की इस फीचर फिल्म को एके प्रोडक्शन के बैनर तले दिल्ली के निर्देशक अजय कटारिया ने बनाया है। फिल्म एक प्रेम कथा पर आधारित है जो संदेश देती है कि प्रेम शारीरिक आकर्षण का मोहताज नहीं होता।
बरेली के पांच कलाकारों ने फिल्म में सह कलाकार की भूमिका निभाई है। फिल्म में नायिका की भूमिका में दिल्ली की कलाकार मेहनाज आलम, नायक की भूमिका में उत्तर प्रदेश के बढ़ौत (अलीगढ़) के राजेश सांगवान और विलेन की भूमिका में सिकंद्राबाद के नागेंद्र गुर्जर ने काम किया है। अजय कटारिया ने बताया कि फिल्म का प्रीमियर बरेली में भी किया जाएगा, सितंबर में फिल्म रिलीज करेंगे। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


छोटे कलाकार बड़े पर्दे पर दे रहे दस्तक
छोटे बजट की फिल्म के जरिए बरेली के पांच कलाकार रुपहले पर्दे पर दस्तक देंगे। शास्त्री नगर निवासी माही पटेल रंगकर्मी हैं। फिल्म में अन्य कलाकार शास्त्री नगर के ही सुरेंद्र पाल गंगवार, कांकरटोला निवासी डोरी लाल, सिकलापुर निवासी अंकित सक्सेना और लाल फाटक निवासी अजय गंगवार हैं। ये सभी दूरदर्शन की कई टेली फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब तक बना चुके हैं तीन शॉर्ट फिल्म
देहलीवुड एके प्रोडक्शन इस फिल्म से पहले तीन शार्ट फिल्म बना चुका है। कितने दिये, वीकेंड थीफ, फिल्म सॉल्ट नामक लघु फिल्म अधिकतम एक घंटे की थी। ‘फिल्म सॉल्ट’ की शूटिंग बरेली में की गई थी। निर्देशक अजय कटारिया ने बताया कि आने वाली फिल्म का प्रोमो और टीजर यू ट्यूब पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें