फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नालों की सफाई में लापरवाही पर 40 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नालों की सफाई में लापरवाही की पोल अधिकारियों के निरीक्षण में खुल गई। सफाई का ठेका लेने वाली फर्म हिमगिरी इंटरप्राइजेस पर मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग को 30 मई तक नालों की सफाई की जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्य अभियंता ने बताया कि पटेल चौक से चौपुला तक, पटेल चौक से बीकानेर स्वीट्स होते हुए चौपुला और बदायूं रोड पर शुगर फैक्टरी से बीडीए काॅलोनी द्वार तक तीन नाले देखे गए। तीनों नालों की सफाई में देरी और लापरवाही पर कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके अलावा चौपुला चौराहे पर नाले का और रेलवे जंक्शन के निकट स्थित कोणार्क होटल से सुभाषनगर की ओर नाले का भी अतिक्रमण हटवाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें