फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ से लौटेंगी 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान हो जाने के बाद परिवहन निगम की ओर से मंडल की 40 बसों का बेड़ा वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय की मांग पर दोबारा से बरेली मंडल से 130 बसें महाकुंभ भेजी गई थीं। अभी 60 बसें झूंसी डिपो और 30 बसें शटल सेवा में संचालित की जाती रहेंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में बरेली परिक्षेत्र की 510 बसें वापस हो जाने के बाद माना जा रहा था कि अब यहां से बसें नहीं भेजनी पड़ेंगी, लेकिन मुख्यालय ने 130 बसें दोबारा मंगा ली थीं। इनमें से 30 बसें शटल सेवा में चल रही हैं, जबकि 100 बसें झूंसी डिपो से यात्रियों को महाकुंभ ले जा रही हैं।
परिवहन निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ वर्कशाॅप कर्मियों की भी महाकुंभ में ड्यूटी लगी है। माघ पूर्णिमा का स्नान संपन्न होने के बाद यात्रियों की भीड़ भी कम होने लगी है। ऐसे में मुख्यालय ने 40 बसों को वापस परिक्षेत्र में भेजने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें