फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट ड्रामेबाज का  महामुकाबला आज 

Thu, 04 May 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
35/5000 best draamebaaj ka mahaamukaabala aaj Best Dramabazar Ka Mahamubabala today - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला और फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से बेस्ट ड्रामेबाज का फाइनल ऑडिशन बुधवार को अमर उजाला परिसर में हुआ। इस दौरान कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ड्रामेबाजाें का सेलेक्शन करके उनको फाइनल के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

गुरुवार को फ्यूचर इंस्टीट्यूट में बेस्ट ड्रामेबाजाें के बीच महामुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बच्चों और अभिभावकों के लिए बस अमर उजाला परिसर में खड़ी होगी, सुबह साढ़े 10 बजे फ्यूचर इंस्टीट्यूट के लिए रवाना होगी। पांच मई को भाभी जी घर पर हैं के कलाकार हप्पू सिंह और मनमोहन तिवारी बरेली में होंगे। वे बेस्ट ड्रामेबाज से मुलाकात करेंगे और उनको सम्मानित भी करेंगे। 
अंतिम ऑडिशन में जज प्रशांत सिंह, दिव्या गोस्वामी और आशुतोष शर्मा ने बच्चाें में डांस, एक्टिंग की प्रतिभा देखी। फ्यूचर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया कि अच्छे ड्रामेबाज ही आगे निकलेंगे। जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी के करामत खान, पनासिआ इंफ्राटेक सोल्यूशन के सुरेश वर्मा और सिंह एजेंसी के निदेशक अजीत सिंह ने कहा कि बरेली में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कार्यक्रम में वाइड फ्रेम इंटरटेनमेंट और इंडियन ऑयल कारपोरेशन का भी सहयोग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें