फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शुल्क लगने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 3.33 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रेेडिट कार्ड पर 450 रुपये शुल्क लगने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.33 लाख रुपये साफ कर दिए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बारादरी थाने के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी कौशल मौर्य ने कहा कि उन्होंने इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इसकी लिमिट 3.36 लाख रुपये थी। क्रेडिट कार्ड मिलने के बाद भी उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया।
उनके पास 28 मई को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करने पर उन पर 450 रुपये शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड बनवाते वक्त बैंक कर्मचारी ने किसी तरह के शुल्क की बात से इन्कार किया था। इसके बाद कॉल कट गई। 28 और 29 मई को उनके क्रेडिट कार्ड से 3.33 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

उन्होंने कई बार बैंक से भी संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें