फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव : जय श्रीराम के जयघोष से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव : जय श्रीराम के जयघोष से गूंजे मंदिर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा हनुमान जन्मोत्सव के दिन शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा शहर की विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक समितियों की ओर से संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, महाआरती, शोभायात्रा और राहु दोष निवारण के लिए हवन पूजन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रोहिली टोला स्थित प्राचीन माहौर वैश्य नव दुर्गा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। सभा के राष्ट्रीय संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता ने हनुमान जी की प्रतिमा का अभिषेक करने के बाद भव्य शृंगार किया। वेद मंत्रों से आचार्य मुकेश मिश्रा ने हवन संपन्न कराया। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की ओर से अवधपुरी स्थित हरे राम नवदुर्गा मंदिर में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ समेत धार्मिक पुस्तकों का वितरण हुआ। यहां अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, राजेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। बन्नूवाल कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर धाम मंदिर में पं. अमन तिवारी ने हवन पूजन संपन्न कराया फिर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के बाद 21 किलो लड्डू का भोग लगा। जानकारी अंकुर सक्सेना ने दी। योगी सेना के बैनर तले संयुक्त रूप से व्यापारियों ने सिकलापुर फर्नीचर मंडी स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में महाआरती व चालीसा पाठ किया। यहां राजू शर्मा, तनु, शिवानी आदि मौजूद रहे।

‘बना लो हनुमान अपने जैसा’
जिला ब्राह्मण सभा की ओर से रघुनाथ मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ के बाद भजनों से हनुमान जी के गुणों का बखान किया गया। कथावाचक पं. पदमशर्मा के निर्देशन में ब्रह्मनंद ने ‘बना लो हनुमान अपने जैसा’ और राम दरबार का गुणगान किया। कैंट में बीआई बाजार व्यापार मंडल के दीपक कालरा, वरुण गेरा, नरेद्र कोहली, ललित, राधेश्याम सतीजा ने भंडारा का वितरण किया।
विज्ञापन


कैंट से निकाली गई झंडायात्रा
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सदर बाजार स्थित पहलवान बाबा मंदिर से झंडा यात्रा निकाली गई। जो परंपरागत मार्गों से होते हुए धोपेश्वरनाथ मंदिर और फिर वापस मंदिर पर समाप्त हुई। इससे पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में सुबह हनुमान जी का विधि विधान से पूजन और सुंदरकांड पाठ हुआ। आखिर में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। जानकारी प्रधान पुजारी आचार्य घनश्याम जोशी ने दी।

संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन
बरेली। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम में संगीतमयी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। पं. लव-कुश ने सुमधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। यहां आश्रम के मंत्री सुभाष अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, अनिल, राजीव, नरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें