बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्रेशर सिस्टम फेल होने से ट्रेन करीब 15 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। नियत समय से ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ड्राइवर ने किसी तरह से सिस्टम को ठीक करके ट्रेन को चलाया।
सोमवार दोपहर 12 बजे लखनऊ जाने के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। 12.10 बजे ट्रेन चलने को हुई तो प्रेशर सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर स्थानीय अधिकारियों को सूचना देकर सिस्टम ठीक करने में जुट गया। उधर, काफी देर तक ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में हंगामा काटना शुरू कर दिया। 12.25 पर प्रेशर सिस्टम ठीक हो सका, इसके बाद ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना हो सकी।