फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से दुधवा पहुंचा चार सदस्यीय दल, करेगा भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की ख्याति देश के साथ ही विदेशों में फैली है। यहां की जैव विविधता व स्वछंद विचरण करते हुए जीव जंतुओं को देखने व अध्ययन का ख्वाब लेकर भारी संख्या में सैलानियों का तांता लगा रहता है। पार्क खुले हुए दो दिन ही हुए हैं और यहां पर सैलानियों की भीड़ लगने लगी हैं। इसी में एक दल दिल्ली से यहां आया है। जो पूरे भारत की वाइल्ड लाइफ को दुनिया में प्रसिद्ध करना चाहता है। इसको लेकर देशभर के 14 नेशनल पार्कों का भ्रमण करने का ख्वाब लेकर यह दल दुधवा नेशनल पार्क पहुंचा, जो दोपहर की शिफ्ट में जंगल रवाना हुआ। यहां की जैव विविधता के साथ ही अन्य जानकारियों को एकत्र कर ले गया है।
विज्ञापन

पूरे भारत में स्थित 14 नेशनल पार्कों का भ्रमण करने का ख्वाब दिल में लेकर दो पार्कों का भ्रमण करने के बाद दिल्ली से दुधवा नेशनल पार्क में चार सदस्यीय एक दल पहुंचा है। जो यहां की जैव विविधता के साथ ही वन्यजीवों की जानकारियों को पूरे भारत में प्रसिद्ध करने के साथ ही दुनिया के मानचित्र पर भारत की वाइल्ड लाइफ को प्रसिद्ध करना चाहता है। इसको लेकर दल की प्रमुख सीमा गुलयानी काफी शिद्दत से लगी हुई हैं। दिल्ली से दुधवा नेशनल पार्क पहुंचे दल में दिल्ली निवासी सीमा गुलयानी, आरुषि गुलयानी, शताब्दी व क्षितिज सरीन शामिल हैं। यह वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं तथा यहां की जानकारियों को एकत्र करने के साथ ही फोटो के जरिए भारत के नेशनल पार्को की विश्व में पहचान बनाने की कवायद में लगे हुए हैं। इसमें उनको सफलता भी मिलती दिख रही है। सीमा गुलयानी ने बताया कि 14 नेशनल पार्को का वह भ्रमण करने के लिए रवाना हुई हैं जिसमें जिम कार्बेट तथा पीलीभीत के चूका पार्क का वह भ्रमण कर चुकी हैं, जहां उनको चिड़ियों के साथ ही मगरमच्छ व हिरन की कई प्रजातियां देखने को मिलीं। तीसरा दुधवा नेशनल पार्क का वह भ्रमण करने आई हैं यहां की जैव विविधता के साथ ही स्वच्छंद विचरण करते हुए जीव जंतुओं को देखकर उनको वेबसाइट, ट्विटर व फेसबुक से पूरे दुनिया में प्रसिद्ध करते हुए भारत की वाइल्ड लाइफ को प्रसिद्ध करने का उनका विचार है।

कई वाइल्ड लाइफ वर्करों से भी की है मुलाकात
दल की प्रमुख सीमा गुलयानी ने बताया कि दो पार्को का भ्रमण करने के बाद तीसरे पार्क दुधवा पहुंची हैं। बताया कि इससे पहले दो पार्को में मिलने वाली लेडी वाइल्ड लाइफ वर्करों से उन्होंने मुलाकात की है लेकिन उनका नजरिया लेने के बाद कहीं से भी उनको टूरिज्म में कोई दिक्कत नहीं लगी तथा यहां की स्थिति भी अन्य जगहों से ज्यादा खतरनाक नहीं लगी। इससे उन्होंने अंदाजा लगाया है कि पूरे भारत के वाइल्ड लाइफ पार्को में उनको कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 0000
विज्ञापन

दो बजे की शिफ्ट से जंगल रवाना हुआ दल
पार्क की जैव विविधता तथा वाइल्ड लाइफ को देखने के लिए दिल्ली से पहुंचा यह दल दो बजे की शिफ्ट से जंगल रवाना हुआ। इससे पहले पर्यटन परिसर में ही इस दल ने काफी कुछ खोजने का प्रयास किया तथा यहां कई प्रकार के पक्षियों को देखकर खुशी भी जताई।

मचानों का हुआ जीर्णोद्धार व रंगरोगन
दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में काफी वर्षो से पुरानी एक विशालकाय मचान है जो काफी जर्जर हो गई थी। नवीन पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद मचान का जीर्णोद्धार करने के साथ ही उसका रंगरोगन कराया गया है। वहीं नई बनी मचान का भी रंगरोगन हुआ है। इसको लेकर सैलानियों में भी उत्साह है। वह फोटोग्राफी करने के लिए मचान पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें