सहारा सिटी पर लगा हर्जाना
बरेली।
पैसा जमा करने के बावजूद मकान न देने और न ही पैसा लौटाने पर उपभोक्ता फोरम ने सहारा सिटी को पैसा लौटाने के अलावा पंद्रह हजार रुपये का हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है।
आईवीआरआई गेट के सामने रहने वाले डॉ. किरनजीत सिंह ने फोरम में शिकायत की थी कि उन्होंने सहारा सिटी होम्स योजना में मकान हासिल करने के लिए 7 लाख 14 हजार रुपये जमा किए। बावजूद इसके न तो उसे मकान दिया गया और न ही रुपये ही लौटाए गए। फोरम ने विपक्षी को 7 लाख 14 हजार रुपये वापस करने के अलावा मानसिक और शारीरिक क्षतिपूर्ति के लिए 10 हजार रुपये और मुकदमा खर्च के तौर पर 5000 रुपये जमा करने का आदेश दिया है।