फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी कंपनियों से खरीदी जा रही 30 फीसदी डीएपी, आंवला इलाके में 152 टन भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में डीएपी की किल्लत लगातार बनी हुई है, लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए साधन सहकारी संघ ने एक तरीका ढूंढ निकाला है। जिले में जो भी कंपनियां निजी दुकानों पर डीएपी सप्लाई कर रहीं हैं। उनसे करीब 30 फीसदी डीएपी की खरीद शुरू कर दी गई है। सोमवार को पीपीएल कंपनी की 152 टन डीएपी खरीदकर आंवला तहसील क्षेत्र में भेज दी गई। देर रात तक 500 टन डीएपी और आने की संभावना है।
विज्ञापन




साधन सहकारी समितियों पर अब तक इफको और कृषकों की ही डीएपी, यूरिया वितरित होती आई है, लेकिन पिछले डेढ़ माह से इफको की डीएपी नहीं आ रही है। जिले की सभी सहकारी समितियां खाली हो गई हैं। गेहूं की बोआई प्रभावित है। इससे साधन सहकारी संघ ने निजी कंपनियों से डीएपी खरीद शुरू कर दी है। सोमवार को पीपीएल कंपनी की 152 टन डीएपी खरीदी गई। उसे आंवला तहसील क्षेत्र की करीब आठ समितियों पर भेज दिया गया। एआर कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि सोमवार रात तक एनएफएल कंपनी की 343 टन और आईपीएल कंपनी की 180 टन डीएपी आ रही है। उसे बहेड़ी और फरीदपुर समेत अन्य तहसील क्षेत्र में भेज दिया जाएगा।

-



इफको की डीएपी आने का भी अनुमान

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि इफको की डीएपी भी आने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसकी रैक लग गई है। संभवत: चार-पांच दिन में करीब 1300 टन डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें