फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में पहले दिन 28 आवेदन, एक पंजीकरण

Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में शुक्रवार को पहले दिन स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के पंजीकरण के लिए अपना पोर्टल खोल दिया है। हालांकि पहले दिन मात्र 28 आवेदन आए, इसमें भी एक विद्यार्थी ने बीसीए के पाठ्यक्रम में शुल्क जमा कर पंजीकरण पक्का किया।
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कुल 780 सीटें डिग्री कोर्स में हैं, जबकि बीबीए में 240 सीट, बीसीए में 160, बीकॉम ऑनर्स में 160, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 30, एमएससी पर्यावरण 40, एमएड में 50 सीट, बीलिब में 60 सीट, एमलिब में 40, यूजी डिप्लोमा में फोटोग्राफी, फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, पीजी डिप्लोमा के तहत मॉडर्न अरेबिक, बायोटेक्नोलॉजी व पत्रकारिता शामिल है। वहीं पीजी डिप्लोमा में 40-40 सीटें शामिल हैं। प्रवेश प्रभारी डॉ. अजय ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है, विद्यार्थी का कॉलेज में प्रवेश के साथ रुहेलखंड विश्वविद्यालय की साइट खुलते ही विद्यार्थी का पंजीकरण वहां भी कराया जाएगा, जिससे आगे चलकर समस्या न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें