फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 26 फीसदी जमीन का अधिग्रहण बाकी, अधर में लटका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समयसीमा पूरी होने के बाद भी बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए करीब 26 फीसदी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। इस वजह से निर्माण अधर में है। अधिग्रहण का पेच फंस जाने की वजह से समय से हाईवे का निर्माण पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कुल 281.55 हेक्टेयर जमीन हाईवे निर्माण के लिए ली जानी है। 15 अक्तूबर तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होना था। अगस्त माह में घपलेबाजी का खुलासा होने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया जांच पूरी होेने तक रोक दी गई थी। हाईवे के एलाइनमेंट के दायरे में पीलीभीत जिले में अमरिया और जहानाबाद क्षेत्र के 27 गांवों की जमीन आ रही है।
एसएलएओ की ओर से अब तक जहानाबाद क्षेत्र के चार गांवों से 92 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहीं, अमरिया क्षेत्र के 23 गांवों भू-अधिग्रहण का काम धीमा है। समयसीमा पूरी हुए एक माह से ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन



समयसीमा में निर्माण पूरा करना चुनौती
71 किमी लंबे बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एनएचएआई की ओर से सितंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर पाना एनएचएआई के लिए चुनौती है।


हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया जांच पूरी होने के बाद शुरू कर दी गई है। कुछ भूमि शेष रह गई है। जल्द ही अधिग्रहण शतप्रतिशत जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। - विजय वर्धन तोमर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, पीलीभीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें