चार ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 13 अक्तूबर तक निरस्त
दिल्ली कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर चल रहे उच्चीकरण के कार्यों के कारण मुरादाबाद मंडल के तहत संचालित चार ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 13 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस, 20963 साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट, 19601 उदयपुर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12372 बीकानेर-हावड़ा साप्ताहिक ट्रेनों को 13 अक्तूबर तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।