फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़ा डालने के विवाद में किया बवाल, 12 नामजद समेत 22 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Nov 2025 08:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में कूड़ा डालने के विवाद में बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में 12 नामजद और 10 अज्ञात को आरोपियों बनाया गया है।  
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई थी मारपीट, पथराव भी हुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में कूड़ा डालने के विवाद में सोमवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में उपनिरीक्षक रोहित तोमर की ओर से 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बवाल की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के जरिये पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान की कोशिश कर रही है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मोहनपुर वार्ड नंबर आठ में सोमवार को सरताज हुसैन और फखरुद्दीन पक्ष के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। सरताज की मां कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान फखरुद्दीन ने गाली-गलौज कर दी थी। सरजात अपने भाई सदाम, मेराज, वसीम और रियाज के साथ काम पर जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के फखरुद्दीन, सलाउद्दीन, रईस खां, मोईन खां, कमरुद्दीन, हनीफ खां, कमरुद्दीन खां, हनीफ खां, जलालुद्दीन ने उन पर हमला कर दिया। 

दोनों पक्षों के बीच एक घंटे तक लाठी-डंडे चले। जमकर पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के छह-छह लोगों को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें