फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टेबल शॉप प्रकरण- प्रशासन भी जानना चाहता है..ये दुकानें किसने रखवाई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत रोड पर 70 पोर्टेबल शॉप रखवाने के मामले में प्रशासन ने भी यह जांच शुरू करा दी है कि यह दुकानें यहां किसकी अनुमति से रखी गई हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इधर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना है कि उनकी ओर से नगर निगम को नोटिस देकर जवाब मांगा जा चुका है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विभाग की अनुमति लिए बगैर इन दुकानों को वहां किसने रखवाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पहले इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप लगवाईं थीं। अब ऐसी ही दुकानों को जिला पंचायत रोड पर भी रख दिया गया है। इसके बाद से इसका विरोध शुरू हो गया है। पहल हालांकि नगर आयुक्त की ओर से ही हुई थी। उन्होंने दुकानें हटाकर एफआईआर दर्ज कराने को कहा था, लेकिन यह पता लगने के बाद रोड नगर निगम नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी की है, उन्होंने कदम खींच लिए। इस बीच पता लगा कि पीडब्ल्यूडी से भी पोर्टेबल शॉप रखने के लिए एनओसी नहीं ली गई है। इसके बाद से पीडब्ल्यूडी अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इन दुकानों को किसने और किसकी अनुमति से रखा हैै। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह नगर निगम को नोटिस भी जारी कर चुके हैं लेकिन अब तक इसका जवाब नहीं मिला है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इन पोर्टेबल शॉप से सड़क पर अतिक्रमण हो गया है। इसलिए इसे दुकानदार खुद ही हटा लें नहीं तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ इन दुकानों को जब्त भी कर लिया जाएगा। अब इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है कि बगैर अनुमति के इन दुकानों को किसने रखा है। इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार को एक से दो दिन में पूरी करके देनी है।
विज्ञापन


कई दिनों बाद पीडब्ल्यूडी अफसरों को लगी भनक
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की जमीन पर पोर्टेबल शॉप कई दिन पहले ही रख दी गईं थी, लेकिन विभाग के सर्वेयर ने इसकी रिपोर्ट ही नहीं दी। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की। मामले ने तूल पकड़ा तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण करने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह का कहना है कि विभाग ने पोर्टेबल शॉप रखने के लिए कोई अनुमति नहीं दी है।

पोर्टेबल शॉप का क्या मामला है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर इतनी दुकानें किसके आदेश पर बगैर अनुमति के रखी गई हैं। इसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट से शुरू कराई गई है। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें