फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिला अपराधों पर लगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने बिथरी विधानसभा क्षेत्र के डपटा, शामपुर सिरस्रा हररामपूर और मिलक समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। चुनाव प्रचार के दौरान सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में गांव गांव बिजली से रोशन है। कांग्रेस सरकार में गांव अंधेरे में थे। भ्रष्टाचार पर चोट करके मोदी सरकार ने देश की सूरत बदल दी। सपा-बसपा गंठबंधन पर सांसद ने कहा कि कल तक एक दूसरे के दुश्मन रहने वाले देश को लूटने के लिए जनता को ठगने की तैयारी कर रहे हैँ। ऐसी पार्टियों से जनता बचकर रहे। पिछली सरकारों में बगैर रिश्वत थानों में रिपोर्ट नहीं होती थी। भाजपा सरकार में आम आदमी खुशहाल है।
विज्ञापन

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति कई गुना बढ़ गई। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार विहीन और कड़े फैसले लेने वाली सरकार दी है। ये सरकार किसानों की होगी या उद्योगपतियों की। हम दोनों ही मोर्चे पर खरे उतरे। शहर हो या गांव, दोनों जगह सरकार ने अच्छा काम किया। मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो बनाया गया, जिससे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें