फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगी उतर पश्चिम हवा, बादल छाए रहेंगे

विज्ञापन
आज से चलेगी उतर पश्चिम हवा, बादल छाए रहेंगे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। धूप कभी निकलेगी तो कभी सूर्य बादलों की ओट में छिपेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से न्यूनतम तापमान गिरेगा। सुबह- शाम शीत लहर का प्रकोप रहेगा। मगर, दोपहर में उमस भरी गर्मी भी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य था। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से दोपहर बाद तक 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलीं। वैसे मैदानी इलाकों में 25 फरवरी तक आसमान साफ रहने के आसार हैं, लेकिन अगले दो दिन तक पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी कम से कम बादल तो बनें रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बुधवार से हवा का रुख बदल जाएगा। अब तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चल रही थी, लेकिन अब उत्तर-पूरब दिशा से हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें